B.Ed 1 Year Course 2026: 10 साल बाद बड़ी वापसी, सिर्फ 1 साल में बनेंगे शिक्षक – NCTE का ऐतिहासिक फैसला

B.Ed 1 Year Course 2026 को लेकर देशभर के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने NEP 2020 के तहत यह स्पष्ट कर दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 1 वर्षीय बीएड कोर्स शुरू किया जाएगा। इस फैसले से लाखों ऐसे युवा लाभान्वित होंगे जिन्होंने 4 साल की Graduation या Post Graduation पूरी कर ली है और अब कम समय में शिक्षक बनना चाहते हैं। पहले जहां बीएड के लिए 2 साल देने पड़ते थे, वहीं अब योग्य उम्मीदवार सिर्फ 1 साल में B.Ed Degree पूरी कर सकेंगे।


B.Ed 1 Year Course 2026 Overview

विवरण जानकारी
Course Name B.Ed 1 Year Course
Approved By NCTE
लागू सत्र 2026-27
Course Duration 1 Year
Eligibility 4 Year Graduation / Post Graduation
Fee Range ₹20,000 – ₹30,000
Admission Mode Entrance Exam / Merit
Policy NEP 2020

1 Year B.Ed Course 2026 क्या है और क्यों खास है?

1-Year B.Ed Course उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्होंने पहले ही उच्च शिक्षा पूरी कर ली है। NCTE का मानना है कि 4 साल की डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को विषय की गहरी समझ होती है, इसलिए उन्हें शिक्षक प्रशिक्षण के लिए 2 साल देने की आवश्यकता नहीं है। यही वजह है कि B.Ed Course Duration Reduced कर दी गई है।

यह कोर्स पहले 2014 तक उपलब्ध था, लेकिन बाद में इसे बंद कर 2 वर्षीय कर दिया गया। अब करीब 10 साल बाद 1-Year B.Ed Course की वापसी को ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है।


कब से लागू होगा 1 वर्षीय बीएड कोर्स 2026-27 नया नियम?

NCTE के अनुसार, 1 वर्षीय बीएड कोर्स 2026-27 से लागू किया जाएगा। इसका कारण यह है कि 4-Year Integrated Courses (BA-B.Ed, BSc-B.Ed) के पहले बैच 2027 में पास आउट होंगे। ऐसे छात्रों को तुरंत शिक्षक बनने का अवसर देने के लिए यह नया सिस्टम तैयार किया गया है।


क्या 2 साल का B.Ed Course बंद हो जाएगा?

छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है। NCTE ने साफ कर दिया है कि

  • 3 साल की Graduation करने वाले छात्र पहले की तरह 2-Year B.Ed Course करेंगे

  • 4-Year Graduation या Post Graduation वाले छात्र 1-Year B.Ed Course कर सकेंगे

  • यानी अब योग्यता के अनुसार दोनों विकल्प खुले रहेंगे


B.Ed 1 Year Course 2026 Eligibility

1-Year B.Ed Course में एडमिशन के लिए उम्मीदवार के पास:

  • 4 Year Graduation Degree (BA, BSc, BCom या Integrated)

  • या Post Graduation Degree (MA, MSc, MCom)

अंकों की बात करें तो:

  • General Category: 50% Marks

  • SC / ST / OBC: 45% Marks

  • कोई Age Limit नहीं रखी गई है, यानी पढ़ाई छोड़े कई साल हो चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।


M.Ed Course में कौन होगा पात्र?

NCTE के नए नियमों के अनुसार:

  • 1-Year B.Ed Pass Candidates

  • 2-Year B.Ed Pass Candidates

  • दोनों ही M.Ed Course Eligibility के लिए पूरी तरह योग्य होंगे।


B.Ed Course में किए गए बड़े बदलाव

नए बीएड पाठ्यक्रम में:

  • Practical Training पर ज्यादा जोर

  • लंबी Internship और School-Based Learning

  • Real Classroom Experience

  • कम समय में Skilled Teachers तैयार करने पर फोकस

इसका उद्देश्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि Quality Teachers तैयार करना है।


1-Year B.Ed Course 2026 Admission Process

हालांकि NCTE ने अभी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि:

  • Admission State Level B.Ed Entrance Exam से होगा

  • या फिर University / College Merit System से

जैसे ही आधिकारिक नोटिस आएगा, पूरी प्रक्रिया स्पष्ट कर दी जाएगी।


FAQs – B.Ed 1 Year Course 2026

Q1. क्या 1-Year B.Ed Course सभी छात्रों के लिए होगा?

नहीं, यह केवल 4-Year Graduation या Post Graduation वाले छात्रों के लिए है।

Q2. 1-Year B.Ed Course की फीस कितनी होगी?

अनुमानित फीस ₹20,000 से ₹30,000 के बीच होगी।

Q3. क्या 2-Year B.Ed Course पूरी तरह खत्म हो जाएगा?

नहीं, 3-Year Graduation वाले छात्रों के लिए 2-Year B.Ed जारी रहेगा।

Q4. क्या 1-Year B.Ed के बाद सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

हां, यह कोर्स पूरी तरह मान्य होगा।

Leave a Comment